Offline
Online
Viewers 0

गुना में पुलिस स्मृति दिवस: 154 शहीद जवानों को नमन, मध्यप्रदेश के 9 वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में पुलिस स्मृति दिवस: 154 शहीद जवानों को नमन, मध्यप्रदेश के 9 वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

**पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर हुआ समारोह, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया शहीदों का स्मरण**

 

**द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर**

 

**गुना, 21 अक्टूबर।**

देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में बुधवार को गुना पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में आयोजित समारोह में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए 154 जवानों के नामों का वाचन किया। इनमें मध्यप्रदेश पुलिस के नौ जवान शामिल हैं—निरीक्षक आशीष शर्मा, उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल निनामा, प्रधान आरक्षक सर्जन सिंह भील, परिमल सिंह तोमर, ओमप्रकाश भवेदी, आरक्षक विकाश चतुर्वेदी, महेश प्रसाद पाठक और महिला आरक्षक आरती पाल।

 

शोक परेड, सलामी और मौन के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। समारोह में विशेष न्यायाधीश आर.के. जैन, अपर सत्र न्यायाधीश सोनाली शर्मा एवं शैलजा गुप्ता, विधायक पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

 

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की स्मृति में मनाया जाता है।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने कहा कि शहीद जवानों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम सदैव प्रेरणा देता रहेगा। पुलिस विभाग उनके परिवारों के साथ खड़ा है। समारोह का समापन वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए हुआ।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें