Offline
Online
Viewers 0

मामी से कथित संबंधों के शक में भांजे की हत्या, हादसा दिखाने नहर में फेंकी स्कॉर्पियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मामी से कथित संबंधों के शक में भांजे की हत्या, हादसा दिखाने नहर में फेंकी स्कॉर्पियो

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 21 अक्टूबर 2026

 

मुरैना में सनसनीखेज वारदात का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

 

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामी और भांजे के बीच संबंधों को लेकर नाराजगी के चलते हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि युवक को घर बुलाकर तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दिया गया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

 

वारदात छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को युवक की स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठाया और कार समेत सूखी नहर में फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे।

 

7 अक्टूबर को मिला था शव

 

नहर से कार और शव मिलने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और मृतक के दोस्त से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात मामा का फोन आने पर युवक घर गया था। जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

 

द्वारका न्यूज़ | मुरैना

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें