Offline
Online
Viewers 0

गुना में खौफनाक वारदात: विवाहिता की गला रेतकर हत्या, जीजा के घर मिला शव; पति फरार, पुलिस की तलाश तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में खौफनाक वारदात: विवाहिता की गला रेतकर हत्या, जीजा के घर मिला शव; पति फरार, पुलिस की तलाश तेज

 

गुना में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से सनसनी; पति फरार

 

15 दिन से लापता थी लक्ष्मी सेन, हिमाचल प्रदेश से बरामद कर 16 अक्टूबर को गुना लाई थी पुलिस

 

द्वारका न्यूज़ | गुना

 

गुना। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी सेन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार रात बृजबिहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मी का शव हेमलिन होटल के पीछे स्थित उसके पति के जीजा के मकान में मिला। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए, जबकि घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

हिमाचल प्रदेश से बरामद हुई थी महिला

 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी सेन करीब 15 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से बरामद कर 16 अक्टूबर को गुना वापस लाया था। इसके कुछ ही दिनों बाद उसकी हत्या की खबर सामने आने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

 

पति की तलाश में जुटी पुलिस

 

महिला का शव आरोपी पति राकेश सेन के जीजा के मकान में मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से पति राकेश सेन फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात की परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

द्वारका न्यूज़ | हर खबर, आपके साथ

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें