संजय गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
गुना 31 मई 2025
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बास्केटबॉल कोच श्री दु्र्गेश सक्सेना के नेतृत्व में जूनियर एवं सब जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय संजय स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें कुल 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं एवं सभी खिलाड़ियों द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल युवा कल्याण विभाग के बास्केटबॉल कोच दुर्गेश सक्सेना एवं गोविंद सेन, राहुल तिवारी किट्टू क्रिकेट कोच एवं कई सीनियर खिलाड़ियों ने अतिथियों श्री राजेश अग्रवाल का पुष्पहारों से स्वागत किया, ख़ासकर बच्चों की करतल ध्वनि एवं गर्मजोशी ने कार्यक्रम को अत्यंत रोमांचक बना दिया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
टूर्नामेंट में मुख्य भूमिका निभा रहे गोविंद सेन सीनियर खिलाड़ी अब्दुल रशीद योगेश जाटव तौफिक खान, बीरू खटीक, शॉन कुणाल यादव, राजा यादव, श्याम यादव, पूजा बालके, नेहा रघुवंशी, हर्षित यादव, सहित कई सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।









