गुना जिले में कलेक्टर के नवाचार \’मोबाइल कोर्ट\’ की बड़ी सफलता: स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाकर पंचायत को सौंपा गया कब्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जिले में कलेक्टर के नवाचार \’मोबाइल कोर्ट\’ की बड़ी सफलता: स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाकर पंचायत को सौंपा गया कब्जा

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता सन्देश कुमार झा

गुना 01 जून 2025

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रारंभ किए गए अभिनव पहल ‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का मौके पर ही आपसी सहमति से समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील गुना नगर के अंतर्गत ग्राम विनायकखेड़ी के मुहालपुर गांव में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवन हेतु आरक्षित भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया।

तहसीलदार श्री जीएस बैरवा ने बताया कि कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के निर्देशानुसार मुहालपुर गांव में विद्यालय भवन के लिए प्रस्तावित भूमि पर चार अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा किए गए 0.630 हेक्टेयर क्षेत्रफल के अवैध कब्जे को हटवाया गया। मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के माध्यम से यह कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा संबंधित भूमि का कब्जा स्कूल प्रबंधन एवं ग्राम पंचायत को विधिवत रूप से सौंप दिया गया।

 

..

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें