Russia Ukraine War: \’यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़
रूस का महाशक्ति का आसन अब डोल रहा है। रविवार को पांच वायुसेना अड्डों पर हुए हमलों और उनमें शामिल बेलाया एयरबेस पर परमाणु हमले में सक्षम 40 से ज्यादा बमवर्षक विमानों को बर्बाद करने वाले यूक्रेनी हमले ने अब युद्ध को रेडलाइन के करीब पहुंचा दिया है। संकेत रूस के बड़े नौसैनिक अड्डे पर भी हमले का है जहां पर परमाणु हमले में सक्षम पनडुब्बियों का बेस है। इन हमलों ने यूक्रेन पर रूस के परमाणु हमले का खतरा बढ़ा दिया है।
Russia-Ukraine के बीच जल रही जंग के दौरान रूस के भीतर ऐसा हमला हुआ जिससे रूसी रास्ट्रपति पुतिन भी टेंशन में आ गए हैं। दरअसल बीते 1 जून को यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए हमला कर रूस के हवाई ठिकानों को निशाना बनाया है और जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया है। इसके अलावा यूक्रेन ने 100 से ज्यादा ड्रोन शिपिंग कंटेनर्स से उड़ाए थे, जिन्होंने रूसी एयरबेस के पास से गुजरते वक्त हमलों को अंजाम दिया. रूस ने इन बॉम्बर्स का इस्तेमाल युद्ध के दौरान यूक्रेनी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया था।
अमेरिका के दो सीनेटरों के रविवार को इस आशय के संकेत देने के बाद सोमवार को वे पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले। इस मुलाकात में भी आने वाले दिनों में यूक्रेन में भीषण हमलों की आशंका पर सहमति जताई गई है।









