राहुल गांधी की भोपाल यात्रा, संगठन सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ, बैठकों का दौर शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी की भोपाल यात्रा, संगठन सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ, बैठकों का दौर शुरू

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एकदिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे हैं। वे यहां कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

राजा भोज एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सीनियर नेताओं ने किया। इस दौरान कांग्रेस जन पारंपरिक परिधान में ढोल-मंजीरे बजाते नजर आए। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत में उमड़े थे। वहीं, एयरपोर्ट से लेकर पीसीसी मुख्यालय के रास्ते पर हर जगह बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में खड़े नजर आए।

 

 

राहुल करीब 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। वे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में तीन बैठकें लेंगे। वहीं, दोपहर बाद रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के थर्ड फ्लोर पर राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व नेता विपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व अन्य सदस्य शामिल हैं।

 

 

इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से राहुल गांधी राज्य की राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसके बाद वे फर्स्ट फ्लोर पर पार्टी सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद करेंगे। इस सत्र में सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे ग्राउंड फ्लोर स्थित राजीव गांधी सभागार में AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व नियुक्ति पर केंद्रित होगी।

 

 

जानकारी के अनुसार दोपहर 02:30 से 04:00 बजे के बीच राहुल गांधी रविन्द्र भवन में AICC कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का अभिवेशन को संबोधित करेंगे।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें