RCB बनी IPL 2025 की चैंपियन, देखें विराट कोहली का जश्न
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
IPL 2025 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार
IPL 2025 Winners Prize Money Full List : हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई है। आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता है। खचाखच भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों और टीम को इनाम दिया गया।
आईपीएल 2025 – फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का 18वां सत्र अपने अंजाम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश हुई।
आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब जीता. विराट कोहली के फैंस ने शहर-शहर जश्न मनाया, जिसमें सांसद तेजस्वी सूर्या और शशि थरूर भी शामिल हुए. कर्नाटक के कई शहरो में मना जश्न









