प्रेस नोट
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम* *दिया प्रकृति को बचाने का संदेश*
द्वारका दिव्यांग पुनर्वास एवं नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने गुना शहर के प्रतिष्ठित शक्तिपीठ श्री बीस भुजा माता मंदिर बजरंग गढ़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति को संरक्षित एवं सम्बर्धन करने का संदेश युवाओं को दिया है साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित नागरिकों एवं अन्य भक्तों को बताया
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनिया भर के लाखों लोगों को हमारे ग्रह की सुरक्षा और पुनर्स्थापना के साझा मिशन में साथ लाता है, सरकारों, व्यवसायों, समुदायों और व्यक्तियों को स्थायी परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाता है
भारत जैसे देश में जा हम विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश है हमें अब आगे आकर यह कदम उठाना पड़ेगा की प्रकृति के संरक्षण के बिना मानव संरक्षण संभव नहीं है लगातार बढ़ते हुए कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन से धरती का तापमान बढ़ रहा है इसे रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक नए पेड़ों को लगाना होगा और वनो की कटाई को रोकना होगा शादी हमें नदियों तालाब जिलो कण का भी संरक्षण करना होगा हमें प्रकृति को अपनी मां मानना होगा और एक बेटे की तरह उसकी सेवा करना होगा
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा मंदिर के कर्मचारी बबलू केवट भूरा केवट संदेश कुमार झा एवं अन्य दर्शन आरती उपस्थित रहे









