कड़कती बिजली ने मचाया कहर; टेकरी सरकार हनुमान मंदिर की गुंबद पर गिरी बिजली, मंदिर सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कड़कती बिजली ने मचाया कहर; टेकरी सरकार हनुमान मंदिर की गुंबद पर गिरी बिजली, मंदिर सुरक्षित

गुना

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

शहर में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश व बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल टेकरी सरकार हनुमान जी महाराज के मंदिर की मुख्य गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। घटना के वक्त मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई और मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा।

प्रत्यक्षदर्शी रामस्वरूप कुशवाह ने बताया, \”हम लोग दर्शन कर ही रहे थे कि अचानक तेज़ कड़क के साथ बिजली गिरने की आवाज़ आई, पूरी टेकरी हिल गई। लेकिन चमत्कार ही कहेंगे कि न कोई घायल हुआ, न ही मंदिर के भीतर कोई नुकसान हुआ।\”

मंदिर समिति के अनुसार, \”मुख्य गुंबद के ऊपर हल्का नुकसान हुआ है, लेकिन हनुमान जी की मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित है। कल से ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।\”

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में लगभग 40–50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। अगले 24 घंटों में भी मौसम इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इधर तेज हवा पानी के बाद दोपहर 3 बजे से बिजली गुल है देर रात 9 तक आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें