ईरान का दावा: इजरायल के दो F-35 लड़ाकू विमान मार गिराए, एक महिला पायलट गिरफ्ताऱ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान का दावा: इजरायल के दो F-35 लड़ाकू विमान मार गिराए, एक महिला पायलट गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़ प्रधान

संपादक विक्रम सिंह तोमर

ईरान का F-35 विमानों को मार गिराने और एक महिला पायलट को गिरफ्तार करने का दावा एक बड़ा सैन्य दावा है, लेकिन इजरायल और विशेषज्ञ इसे प्रचार मान रहे हैं. F-35 की उन्नत तकनीक और इजरायल की रक्षा प्रणाली को देखते हुए, इस दावे की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं.

सेना की आधिकारिक पुष्टि

ईरानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश की वायु रक्षा इकाइयों ने इन दो एफ-35 फाइटर जेट्स और कई ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया. फिलहाल इन विमानों के पायलटों का क्या हुआ, इसकी जांच जारी है और आगे विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

 

 

एफ-35 को माना जाता है दुनिया का सबसे उन्नत फाइटर जेट

एफ-35 लड़ाकू विमान को पांचवीं पीढ़ी का सबसे एडवांस्ड और स्टेल्थ तकनीक से लैस माना जाता है. इसे गिराना किसी भी देश की सैन्य शक्ति का बड़ा प्रदर्शन माना जाता है. ईरान इस तरह के विमान को मार गिराने वाला पहला देश बन गया है.

 

 

इजरायल ने खारिज किया दावा

इजरायली सेना ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अरबी प्रवक्ता अविचाय अड्राई ने बयान में कहा, “ईरानी मीडिया झूठ फैला रहा है. यह पूरी खबर बेबुनियाद है.”

 

 

ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को इजरायल के दो F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट मार गिराए हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि इन हमलों के दौरान एक पायलट को पकड़ लिया गया है, जो महिला बताई जा रही है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने की.

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें