गुना शहर हुआ में बड़ा हादसा: जयस्तंभ चौराहे के पास नगरपालिका की जर्जर दुकान की छत गिरी, दुकानदार मलबे में दबा, खतरे की घंटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना शहर हुआ में बड़ा हादसा: जयस्तंभ चौराहे के पास नगरपालिका की जर्जर दुकान की छत गिरी, दुकानदार मलबे में दबा, खतरे की घंटी

प्रशासनिक लापरवाही के कारण  फिर सामने आया बड़ा खतरा, कई कॉम्प्लेक्स अब भी खतरे की जद में दिखाई दे रहे हैं l

द्वारका न्यूज़ गुना

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक जयस्तंभ चौराहे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब जयस्तंभ चौराहे के निकट लक्ष्मीगंज स्थित नगरपालिका की एक जर्जर दुकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसा करीब 1:10 बजे हुआ, जब इंडिया स्पोर्ट्स नामक दुकान में दुकानदार विक्की जैन काम कर रहा था। छत गिरने से वह मलबे में दब गया। घटना के समय दुकान में एक महिला व दो बच्चे भी मौजूद थे, जो सामान खरीदने आए थे। गनीमत रही कि उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे दुकानदार को निकालने का प्रयास कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान की हालत काफी समय से जर्जर थी, फिर भी उसे खाली नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान नगरपालिका के स्वामित्व वाली है, जो वर्षों से मरम्मत के अभाव में खतरे का केंद्र बनी हुई थी।

यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर में नगरपालिका के कई पुराने कॉम्प्लेक्स जैसे सुगन चौराहा स्थित विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स भी बेहद जर्जर हालत में हैं। नपा द्वारा वर्षों से इन दुकानों को खाली कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमटी हुई है। यह हादसा नगरपालिका की लापरवाही और जर्जर भवनों के खतरे की एक और चेतावनी है। प्रशासन को अब सिर्फ नोटिसों से आगे बढक़र ठोस कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

नोट:- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें