महिला शक्ति संगठन का संकल्प श्री राम मुक्तिधाम को बनाएंगे सुंदर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*महिला शक्ति संगठन का संकल्प श्री राम मुक्तिधाम को बनाएंगे सुंदर*

 द्वारका न्यूज़ गुना

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

  1. गुना श्री राम मुक्ति धाम (बुढ़े बालाजी)को सौंदर्य करण के लिए महिला शक्ति संगठन ने गोद लिया एवं उसको सौंदर्य करण करने का संकल्प लिया आपको बताना चाहेंगे समाज के अंदर एक सोच थी की महिलाएं मुक्तिधाम में नहीं जाती और नहीं जाना चाहिए पर मानवता के नाते हम महिलाओं ने विचार बनाया क्यों ना हम सभी एक संगठन बनाए और जनसेवा करें ईश्वर की प्रेरणा से सगंठन को नाम दिया *महिला शक्ति संगठन* पिछले 15 दिवस से अपना कार्य प्रारंभ किया है जिसमें अभी वृक्षारोपण प्रारंभ कर दिया है धीरे-धीरे सौंदर्य करण दीवारों पर सुंदर स्लोगन,बैठने की छायादार समुच्छ व्यवस्था अंदर जो मवेशी जानवर घुसते हैं वह न जाए चौकीदार रखने की व्यवस्था बनाई जायेगी आज महिला शक्ति संगठन के सदस्यों ने अंदर बरसों से लगे जाले हटाए हाँल को धोया साफ सफाई की वृक्षारोपण किया शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कुछ बिंदुओं पर अपनी बात रखेंगे और ग्वालियर के मराठा मुक्तिधाम जैसा गुना के श्री राम मुक्तिधाम को आकर देंगे यह संस्था गैर राजनीतिक है आज जन सेवा में श्रीमती वंदना मंडारे श्रीमती नीलम बिंदल, भारती शर्मा, लक्ष्मी शर्मा ने काम शुरू किया धीरे धीरे विश्वास है कि कारवां बढ़ता जाएगा और एक सुंदर मुक्ति धाम बनेगा। जिसमें गुना के लोगों से जनसहयोग भी लिया जाएगा और पुलिस प्रशासन से मिलकर आए दिन जो बिजली के तार, नल की टोटियां व अन्य वस्तुएं जिन्हें टिकट पीने वाले, नशा खोरों पर लगाम लगाई जाएग। 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को दिया गया जिसमें अलका बिंदल, लता महेश्वरी,उषा गौतम, प्रियंका यादव भी आज मुक्तिधाम कार्य में उपस्थित रहीं।
Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें