धरनावदा कुआँ हादसे में मुख्यमंत्री द्वारा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़
गौसेवा में जान गंवाने वालों को मिले सरकारी नौकरी: जयवर्धन, सीएम मोहन यादव मंदसौर में कर चुके हैं घोषणा
देर तक नही पहुंची एम्बुलेंस.. हालत बिगड़ते देख विधायक को निजी स्तर पर बुलाना पड़ी एम्बुलेंस
गुना l जिले के धरनावदा में हृदयविदारक घटना में पांच युवकों की दम घुटने से मौत हो गई, मप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने आज अस्पताल में जीवित बचे एक युवक से मुलाकात की और पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
गुना । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के धरनावदा में कुएं में गिरे गाय को बचाने के प्रयास में कुँए में उतरे पाँच लोगों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया \’एक्स\’ पर कहा मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। मृतकों के निकटतम परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति, शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति तथा पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।









