नागरिकों की सुरक्षा के लिए गुना पुलिस की नई पहल, 8 मॉडिफाई चीता मोबाइल दल हुए शहर में तैनात
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़
गुना । शहर में आमजन की सुरक्षा, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और संवेदनशील क्षेत्रों में समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुना पुलिस ने एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में मंगलवार को विशेष रूप से मॉडिफाई की गई 08 चीता मोबाइल यूनिट्स को जिले में तैनात किया गया। एसपी अंकित सोनी ने कंट्रोल रूम परिसर से इन मॉडिफाइड बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये चीता मोबाइल यूनिट्स अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों और उपकरणों से सुसज्जित हैं। बाइकों पर तीन प्रकार की सायरन व्यवस्था, मैनपैक सिस्टम, चमकदार चेतावनी बत्तियां एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। प्रत्येक बाइक पर दो प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार गश्त करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे









