भारत , इंग्लैंड से टेस्ट क्रिकेट मैच 5 विकेट से हारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत , इंग्लैंड से टेस्ट क्रिकेट मैच 5 विकेट से हारा हेडिंग्ले टेस्ट में मिली शिकस्त के बाद कैप्टन शुभमन गिल ने कहा कि हमारे पास मौके थे. मगर कैच छोड़ना हमारे लिए काफी महंगा रहा

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से 24 के बीच हेडिंग्ले स्थित लीड्स के मैदान में खेला गया. जहां टीम इंडिया का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. मगर चौथी पारी में क्षेत्ररक्षकों की थोड़ी चूक की वजह से गिल एंड कंपनी को शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लीड्स में हुई चूक का कैप्टन गिल ने भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, \’एक शानदार टेस्ट, हमारे पास मौके थे. मगर कैच छोड़ना हमारे लिए काफी महंगा रहा. कल, हम उनके सामने 430 रन का लक्ष्य रखने के बारे में सोच रहे थे. मगर हमारे आखिरी के कुछ विकेट 25 रन पर ही गिर गए.\’

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें