जैन मुनि संत सुधा सागर जी महाराज की ऐतिहासिक अगवानी से गूंज उठा राघौगढ़, विधायक कु जयवर्धन सिंह के साथ संपूर्ण राघौगढ़ ने की भव्य अगवानी
28 जून2025 से पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
राघौगढ़ नगर में गुरूवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागरजी महाराज का राघौगढ़ की भूमि पर ससंघ भव्य स्वागत हुआ।
राघौगढ़ राज परिवार के अंतर्गत माननीय दिग्विजय सिंह जी के सुपुत्र एवं विधायक कु जयवर्धन सिंह ने सपरिवार महाराज श्री का स्वागत बंधन अभिनंदन किया
मुनिश्री के पदार्पण को लेकर नगर में गगनभेदी जयघोष और श्रद्धा की लहर उमड़ पड़ी। धीरपुर मैदान से नगर के मुख्य मार्गों पर निकली ऐतिहासिक अगवानी यात्रा में हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। सबसे पहले नगर में पहले से विराजमान मुनि विशद सागर जी, शिव सागर जी और छुल्लक वैराग्य सागर जी महाराज ससंघ ने धीरपुर मैदान पहुंचकर मुनिश्री सुधा सागर जी की विधिपूर्वक अगवानी की। मुनि विशद सागर जी महाराज ने गंधोदक से पादप्रक्षालन कर चरणवंदना की और परिक्रमा कर भावपूर्ण स्वागत किया।









