41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचा दूसरा भारतीय! शुभांशु शुक्ला ने लहराया तिरंगा
द्वारका न्यूज़ गुना
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
भारतीय स्वाभिमान की \’शुभयात्रा\’… ISS पर कदम रखने वाले पहले इंडियन होंगे शुंभाशु शुक्ला; 41 साल बाद अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए. वे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं, 41 साल बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है. अंतरिक्ष से उन्होंने कहा, \’मेरे कंधे से मेरे साथ मेरा तिरंगा है जो मुझे बता रहा है कि मैं आपके साथ हूँ। ये भारत के ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत है।\’ उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में सहायक होगा.
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए शुभांशु शुक्ला की उड़ान के साथ ही 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान सातवें आसमान पर पहुंच गया। शुभांशु ने एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित वाणिज्यिक मिशन के तहत बुधवार को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आइएसएस के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया।
स्पेसएक्स के फाल्कन-9 राकेट ने दोपहर 12.01 बजे एक्सिओम मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आइएसएस के लिए उड़ान भरी, जिसका दुनिया भर के लोगों ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में भी अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण पर प्रस्ताव पारित कर खुशी जताई गई।









