गुना बन गया उड़ीसा का पुरी-जय जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा शहर गुना, रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना बन गया उड़ीसा का पुरी-जय जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा शहर गुना, रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुनाअंतरराष्ट्रिय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथजी,बलराम जी और सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा गुना नगर में निकाली गई। 

बस स्टैंड से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गायत्री मंदिर के पास संपन्न हुई शुभ विदाई मैरिज गार्डन में ।

 हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के भजनों से गूंज उठा शहर का आसमान लगने लगे दिव्या घोष अंतरात्मा का मिलन होने लगा परमात्मा से

रिमझिम बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते, भजनों पर झूमते हुए रथ खींचते चले। उज्जैन से मंगाए गए विशेष रथ पर वैदिक विधि से विराजित प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। मानस भवन समिति सहित नगर के समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। समापन पर 5 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरित की गई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा नगर
उल्लेखनीय है की अंतराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन मंदिर के तत्वाधान में रविवार को गुना नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। हजारों भक्तों ने रथ खींचते हुए पूजा अर्चना की यात्रा का शुभारंभ स्थानीय प्ले होटल से हुआ और नगर के विभिन्न स्थानों निकली रथयात्रा में हजारों रसिकजन रस्सी खींचकर चलते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की पूजा अर्चना की गई। कई रसिक जन सड़कों पर झाडू लगाते रथ के आगे चलते रहे। पूरा नगर धर्ममय हो गया। जिसमें समाजसेवी गिर्राज अग्रवाल सहित नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं भक्त जनों के साथ समाजसेवी विक्रम सिंह तोमर और उनके मित्रों ने सपरिवार  रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होकर आरती पूजन किया साथ ही रथ यात्रा के आगे आगे झाड़ू लगाने का सौभाग्य प्राप्त कर रथ को रस्सी से खींचा..। यात्रा के दौरान नंगे पैर उमड़े रसिकजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रसिकजनों की भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में समस्त नगर समां गया हो गया। भगवान के शृंगार में अलौकिक दिव्य दर्शन हो रहे थे। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ की धुन पर रसिकजन झूम रहे थे। चारों ओर से जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। रथयात्रा में रसिकजनों की सेवा में जुटे सेवादार रथयात्रा में नगर के सेवादारों ने विभिन्न प्रकार के शरबत, पानी, बिस्कुट, चिप्स आदि की व्यवस्था थी। वहीं भगवान जगन्नाथ का प्रसाद पाने के लिए रसिकजनों की होड़ मची रही। पुलिस बल रहा तैनात जगन्नाथ रथयात्रा में रसिकजनों की संख्या को देखकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें