गुना जिले के एनएफएल बीजापुर में राजपूत समाज ने मनाया शान से महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2025

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जिले के एनएफएल बीजापुर में राजपूत समाज ने मनाया शान से महाराणा प्रताप जयंती समारोह  2025

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ गुना 

आज दिनांक 26 जून को एन एफ एल विजयपुर टाउनशिप में स्थान विनोद केंद्र में इतिहास के महानायक युग पुरुष महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह राजपूत कल्याण परिषद के द्वारा मनाया गया जिसमें गुना, राधौगढ़,कुंभराज, चाचौड़ा से कई राजपूत सरदार और क्षत्राणी सम्मिलित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह जादौन ने की मुख्य अतिथि श्री प्रह्लाद सिंह सिकरवार रहे तथा विशिष्ठ अतिथि श्री धर्मवीर सिंह राजावत ,श्री केदार सिंह परिहार,श्री रतन सिंह खींची,श्री कृपाल सिंह जादौन,श्री प्रदीप सिंह जादौन,श्री राजेंद्र सिंह जादौन, श्री संभू सिंह श्री संजीव सिंह तोमर तथा गुना से पधारी करणी सेना की संभाग अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सिसौदिया ,श्रीमती नीतू पवार,श्रीमती निशा परिहार और भी कई राजपूत सरदार उपस्थित हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करके समाज को संगठित बनाने के प्रयास पर जोर दिया तथा राष्ट्र निर्माण में राजपूत समाज की भूमिका पर बल दिया साथ ही गीता के ज्ञान को जीवन में।अपना कर जीवन की दिशा को सार्थक बनाने का समाज को संदेश दिया अंत में श्री अनिल भदौरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें