डीआरडीओ-वायुसेना ने किया ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
डिफरेंस एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने
(डीआरडीओ)-वायुसेना ने किया ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण\’
\’अस्त्र\’ की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है. यह उन्नत गाइडेंस एवं नेविगेशन प्रणाली से युक्त है. इस परियोजना में डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के साथ-साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) समेत 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी उद्योगों का योगदान रहा है.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को हवा से हवा में मार करने वाली बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल (बीवीआरएएएम) \’अस्त्र\’ का सफल परीक्षण किया.
स्वदेशी ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सीकर\’ से लैस ‘अस्त्र\’ का परीक्षण ओडिशा तट के पास भारतीय फाइटर जेट सुखोई-30 एमके-1 से किया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण के दौरान दो मिसाइल लॉन्च किए गए. इनमें हाई-स्पीड मानवरहित हवाई लक्ष्यों को विभिन्न रेंज, दिशा और लॉन्च प्लेटफॉर्म्स की स्थितियों में निशाना बनाया गया. बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों बार मिसाइल ने लक्ष्य को अत्यंत सटीकता के साथ नष्ट किया.









