जगदीप धनखड़ ने अचानक क्यों छोड़ा उपराष्ट्रपति पद? इस्तीफे के पीछे की रहीं ये तीन वजह
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जगदीप धनखड़ ने अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. 12 दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अगस्त 2027 में रिटायर होंगे, लेकिन अब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया. उनके इस्तीफे के पीछे तीन वजह चल रही हैं जो कि सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
मैं सही समय पर रिटायर होऊंगा, 2027 में, अगर भगवान ने चाहा तो!\’, ये लाइन जगदीप धनखड़ ने 12 दिनों पहले दिल्ली में स्थित जेएनयू यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम में बोला था. हालांकि, सोमवार (21 जुलाई) को उन्होंने उपराष्ट्रपति के तौर पर इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में, श्री धनखड़ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, उन्होंने तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है।









