पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने की पीडित परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने की मुलाक़ात और मांग उठाई मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से राघोगढ़ के धरनावदा में घटित हुई दुर्घटना जिसमें कुएं में करने से गाय को बचाने के लिए पांच लोगों ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी थी इन लोगों को न्याय और आर्थिक सहायता मिले
पिछले महीने राघौगढ़ विधानसभा मे ग्राम धरनावदा में हुई दुर्घटना के पीड़ित परिवारों की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय मोहन यादव जी से हुई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त सहायता का आश्वासन भी दे दिया है। साथ मे मेरे पत्र के माध्यम से पांचों परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी की माँग रखी है क्योंकि हमारे प्रदेश या देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि ५ लोगों ने गाय को बचाने के लिए अपना जीवन त्याग कर दिया।









