बिना सूचना के गोपालपुरा तालाब की पार तोड़ने की लापरवाही बनी बाढ़ का कारण, तीन दिन बाद भी कोई हाल जानने नहीं आया तो नाराज़ जनता ने किया चक्काजाम
प्रभावित कॉलोनियों के लोगों ने कहा, बिना सूचना पानी छोड़ा, हर घर में मची तबाही
द्वारका न्यूज़ गुना
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गोपालपुरा तालाब की पार तोडऩे से आई बाढ़ के बाद गुरुवार को न्यूसिटी, भगत सिंह कॉलोनी, व्हीआईपी कॉलोनी, पीतांबरा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों के रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ एबी रोड नानाखेड़ी मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह बाढ़ प्राकृतिक नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। लोगों का कहना है कि यदि तालाब की पार तोडऩी ही थी तो पहले चेतावनी दी जाती। अचानक छोड़े गए पानी से कॉलोनियों में भारी तबाही हुई। कई घरों में गले तक पानी भर गया, गाडय़िां बह गईं, और लाखों का नुकसान हुआ। रहवासियों का आरोप है कि न तो बाढ़ से पहले कोई अलर्ट जारी किया गया और न ही बाद में प्रशासन ने मदद पहुंचाई। चक्काजाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, एसडीएम और नपाध्यक्ष लोगों को संतुष्ट नहीं कर सके। प्रदर्शनकारियों ने भविष्य में स्थायी समाधान की मांग की
बाढ़ प्रभावित लोगों का आरोप था ना ही सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य स्थानीय नेता बढ़ के समय मदद करने नहीं पहुंचे जनता ने संसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुना विधायक पन्नालाल मुर्दाबाद किनारे भी लगे









