सवर्ण आर्मी जिला गुना ने किया गुना पुलिस परिवार का स्वागत बच्चे के कान की बाली छीनने की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलाशा*
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*बच्चे के कान की बाली छीनने की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलाशा*
*आरोपी को अवैध शराब बेचते किया गिरफ्तार, बाली बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाहियां कर इन अपराधों के यथाशीघ्र खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा बीते रोज शहर में एक बच्चे के कान से बाली छीने जाने की घटना का मात्र 24 घंटों में खुलाशा करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।
दिनाक 22 अगस्त 2025 के दोपहर करीबन 2.30 बजे फरियादी उम्मेद पुत्र परमाल सिंह रजक उम्र 38 साल निवासी राधा कॉलोनी गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि कल की बात है मेरा लड़का देव रजक उम्र 9 साल घर से अपनी किताब लेने उसके स्कूल गया था, लेकिन स्कूल बंद हो जाने से वह वापस घर आ रहा था तभी स्कूल की गली में एक अजात व्यक्ति उसके लड़के देव के कान में पहनी हुई सोने की वाली को झपट्टा मारकर ले गया, जिस पर से गुना कोतवाली मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध 470/25 धारा 304(2) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा तत्काल गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई और अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतारसी कर उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये ।
निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई और अज्ञात आरोपी की पतारासी हेतु अपने मुखबिर लगाए गये साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किये गये । इसी बीच हड्डीमील पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति के अवैध कच्ची शराब बेचे जाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उसे घेरकर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राहुल उर्फ़ अंति कुशवाह पुत्र देवीलाल कुशवाह निवासी नजूल कॉलोनी गुना का होना बताया एवं जिसके पास मिले ड्रम खोलकर देखे तो उनमें 62 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली जिसका उसके पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया, जिससे आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने पर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया एवं जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से कान में पहनने की सोने की बाली मिली, जिसके संबंध मे पूछने पर उसके द्वारा दिनांक 21 अगस्त 25 को राधा कॉलोनी मे एक बच्चे के कान से उसे छीनना बताया । आरोपी से मौके पर ही सोने की बाली को जप्त कर उक्त प्रकरण में भी आरोपी को पृथक से गिरफ्तार किया गया है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान, सउनि तोरन सिंह, सउनि महेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक दीपेश एवं आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी की उल्लेखनीय भूमिका रही है ।









