*सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मृत्युदर में कमी लाये जाने गुना पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान*
द्वारका न्यूज़ गुना
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जाएगी सख्त कार्यवाहीं*
*बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने वाहन रैली के माध्यम से दिया यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश*
प्रदेश में सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मृत्युदर में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पुलिस मख्यालय भोपाल के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 08 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक राजव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है । गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा अभियान के तहत 1-तेज गति से वाहन चलाने, 2-बिना हेलमेट/सीटबेल्ट के वाहन चलाने, 3-नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, 4-वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने, 5-शराब पीकर वाहन चलाने, 6-गलत साईड में वाहन चलाने, 7-ओव्हर लोडिंग वाहन चलाने, 8-बिना लायसेंस, फिटनेस, परमिट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । साथ ही विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं ।
निर्देशानुसार आज अभियान के शुभारंभ अवसर पर जन जागरूकता हेतु जिले के बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा अपने स्टॉफ के साथ बजरंगगढ़ में दो पहिया वाहन रैली निकाली गई साथ ही बस स्टैंड पर लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनता से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई है एवं यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता संबंधी पेम्पलेट भी आमजन में वितरण किये गए ।
*\’\’ यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचे \’\’*
*।। गुना पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर ।।*









