कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षदों द्वारा एकता दिखाते हुए, एक साथ मिलकर शहर के विकास कार्यों के बनाए प्रस्ताव का विरोध करते हुए सभी प्रस्ताव गिरा दिए गये 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षदों द्वारा एकता दिखाते हुए, एक साथ मिलकर शहर के विकास कार्यों के बनाए प्रस्ताव का विरोध करते हुए सभी प्रस्ताव गिरा दिए गये 

द्वारका न्यूज़ गुना

प्रधान संपादक

विक्रम सिंह तोमर 

आज नगर पालिका परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट का मॉडर्न रेलवे स्टेशन के लिए शहर वासियों को एवं आने जाने वाले यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए प्रस्ताव रखा गया था। साथ ही जज्जी बस्टैंड से नानाखेड़ी पेट्रोल पम्प तक सड़क शहर वासियों की सुविधा के लिए एवं बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के लिए जिसपर प्रतिदिन 30 – 35 नागरिक मंडी के समस्त व्यापारी एवं किसानों का आना जाना रहता है। जिसपर नगरपालिका के 14-15 वार्ड आते है उस डामरीकृत सड़क का प्रस्ताव रखा गया था। साथ ही गुना शहर के लिए 600 सीट का ऑडिटोरियम जिसका भवन निर्माण लगबग पूर्ण की ओर है। उसकी 600 सीट के लिए भी परिषद में प्रस्ताव रखा गया था लेकिन कांग्रेस के पार्षदों द्वारा एवं भाजपा के 12-13 पार्षदों द्वारा काँग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर इन शहर के विकास कार्यों का विरोध करते हुए प्रस्ताव गिरा दिए गए।

जिनके नाम कांग्रेस पार्षद शेखर वशिष्ठ,महेश कुशवाह,कृष्ण मोर्या, रामवीर जाटव, श्रीमति राममूर्ति विजय कुशवाह, श्रीमति गीता नरेंद्र कुशवाह, हलीम गाज़ी एवं उनके साथ भाजपा के पार्षद श्रीमती राधा भगवान कुशवाह, श्रीमती सुमन लालाराम लोधा,ब्रजेश राठौर, नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी, दिनेश शर्मा चुक्की, श्रीमती अजब बाई बहादुर सिह लोधा,तरुण मालवीय, श्रीमती अलका दिनेश कोरी, श्रीमती ममता तोमर, श्रीमती सुनीता रविन्द्र रघुवंशी, रमेश भील, सचिन धुरिया, श्रीमती राजकुमारी लक्ष्मण जाटव।

गुना शहर के विकास हेतु भाजपा की रीति नीति अनुसार की सोच के साथ सभी प्रस्तावों के समर्थन में नगरवासियों की सुविधा के लिए समर्थन में भाजपा के जो के पार्षद रहे अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, श्रीमती बबीता राजेश साहू, श्रीमती अनीता महेंद्र कुशवाह,ओमप्रकाश गब्बर कुशवाह, श्रीमती फूलबाई ओझा,विनोद लोधा , श्रीमती सुशीला जगदीश कुशवाह, श्रीमती विमला गोपाल साहू , श्रीमती संध्या अशोक सोनी,श्रीमती कीर्ति प्रदीप सरवैया,राजू ओझा , श्रीमती नीता शिवनारायण कुशवाह, पार्षद श्रीमती सुनीता बसंत शर्मा, और कांग्रेस के तरुण सेन प्रस्तावों के समर्थन में रहे । लेकिन विपक्षी पार्टी का सतादल के पार्षदों द्वारा संगठन की बैठक ( दिनांक – 18/09/25 ) में सभी प्रस्तावों पर सभी की सहमती के बाद भी प्रस्तावों का विरोध किया गया।

पूर्व परिषद बैठक दिनांक 24/03/25 को भी पार्टी संगठन के निर्देश के बाद सतादल के 6 पार्षदों ने परिषद के प्रस्तावों का विरोध किया था जिसके लिए संगठन द्वारा पार्टी विरोधी कृत्य के लिए नोटिस भी दिया गया था। उसी संख्या को एवं जानकारी के तहत् आज परिषद की बैठक के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा लेखी में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद महाराज को सुबह 12 बजे अवगत करा दिया गया था एवं प्रदेश संगठन को अवगत करा दिया गया था । उसके बाद भी आज भाजपा के कुछ पार्षदों ने पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर विकास कार्यों एवं जनहितेशी कार्यों को वाधित किया। इसके पीछे मुख्य कारण भ्रष्टाचार का होना बताया गया संभावित सूत्र

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें