बजरंगगढ़ बायपास रोड पर मैया जी की लगी आकर्षित झांकी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बजरंगगढ़ बायपास रोड पर मैया जी की लगी आकर्षित झांकी 

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना।

 

गुना जिले में बजरंगगढ़ बायपास रोड पर महर्षि बाल्मीकि झांकी समिति द्वारा मैया जी की आकर्षित झांकी लगी हुई है। जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। महर्षि बाल्मीकि झांकी समिति के अध्यक्ष तरुण नहारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समिति के द्वारा चार वर्षों से बजरंगगढ़ बायपास रोड पर मैया जी की आकर्षित झांकी हर साल लगाई जा रही है। इस बार इस मैया जी की झांकी में विशेष मूर्ति की स्थापना की गई है। जिसमें मैया जी की झांकी के आसपास आकर्षित रंग बिरंगी लाइट की विद्युत सज्जा की गई है। मैया जी की झांकी के पीछे भगवान कृष्ण की तस्वीर उनके साथ में भगवान गणपति जी एवं पास में उनकी सवारी सिंह बैठे हुए है। जो सभी के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। रोज-रोज इस झांकी में कार्यक्रम के आयोजन भी किया जा रहे है। मैया जी की झांकी की आरती के बाद छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य, खीर वितरण, एवं प्रसाद वितरण किया जा रहा है। झांकी समिति में समिति के सदस्यों का भी भरपूर योगदान एवं सहयोग मिल रहा है। झांकी समिति के अध्यक्ष तरुण नहारिया एवं झांकी समिति के सभी सदस्यों ने शहर वासियों से इस विशेष मैया जी की झांकी के दर्शन एवं धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें