*सवर्ण आर्मी गुना ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से श्री बीस भुजा माता मंदिर के विकास एवं बीस फुट चौड़ी सड़क निर्माण की मांग की*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर
सवर्ण आर्मी गुना के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने अपने साथियों के साथ आज एसडीएम कार्यलय गुना में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नाम एक ज्ञापन पत्र सोपा जिसमें प्रमुख मांग की गई है कि
1.श्री बीस भुजा माता मंदिर तक बायपास चौराहा से पहुंचने का मार्ग बहुत ही सकरा है जो की 7 से 8 फुट चौड़ा ही है
इस मार्ग को चौड़ा करके बीस फुट चौड़ी सड़क डाली जाए बीच में 3 फुट का डिवाइड बनाया जाए जिससे दोनों तरफ 10-10 फुट की सड़क बनने से तीर्थ यात्रियों को एवं ग्रामीणों को मेले के समय लगने वाले जाम से एवं रोजमर्रा के जीवन में आसानी होगी क्योंकि यहां आए दिन जाम लगा रहता है
एवं मंदिर के पहले एक पुलियां पड़ती है उसकी ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि बरसात के दिनों में मंदिर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध न हो और जल भराव न हो
2.मंदिर पर 2022 में सुश्री सोनम जैन एसडीएम मैडम के द्वारा 8 कैमरे एवं एक स्क्रीन टीवी लगाए गए थे जो खराब होने के बाद पटवारी द्वारा निकाल दिए गए थे आज तक दोबारा नहीं लगाया गया
ऐसी स्थिति में पुनः 8 नए कैमरे लगाए जाए ताकि मंदिर की सुरक्षा में कोई चूक न् हो सके, पटवारी द्वारा कैमरे क्यों नहीं लगाए गए इसकी जांच की जाए एवं दोषी होने पर कार्रवाई की जाए
3. मंदिर पर काम से कम दो चौकीदार नियुक्त किया जाना चाहिए एक चौकीदार श्री बीस भुजा माता मंदिर पर एवं एक चौकीदार श्री हनुमान जी मंदिर पर नियुक्त किया जावे यदि मंदिर पर चौकीदार होते तो 07/12/2025 को श्री हनुमान जी मंदिर पर एक पुरुष एवं महिला द्वारा जो अश्लील घटना घटित हुई थी वह ना घटित होती उस घटना के बाद पुलिस ने जांच कर उस आरोपी महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर उन पर आपराधिक मामला पंजीकृत किया
4. मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में कैमरे एवं दो चौकीदारों का नियुक्त किया जाना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है
इस मंदिर से गुना जिले के साथ-साथ आसपास के जिले अशोकनगर राजगढ़ विदिशा शिवपुरी से आने वाले भक्तों की भी आस्था जुडी हुई है मंदिर महाभारत कालीन प्राचीन मंदिर है
श्री बीस भुजा माता मंदिर पर लगने वाला मेला मध्य प्रदेश शासन के आधिकारिक मेंलों की सूची में शामिल है
इस अवसर पर निरंजन शर्मा एडवोकेट हरीश शर्मा पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा गौरव शर्मा विक्रम सिंह तोमर डॉक्टर अमित शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।









