जिला गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कान्याल ने दिव्यांग को प्रदाय की ट्राइसाइकिल
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर
विगत दिवस दिव्यांग नानकराम भील पुत्र श्री गोटूलाल निवासी दादा बाड़ी द्वारा कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को निरीक्षण के दौरान निवेदन किया गया कि वे अस्थिबाधित दिव्यांग हैं तथा चलने-फिरने में कठिनाई होती है, जिसके लिए उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा तत्क्षण प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अब्दुल गफ्फार को समस्या के निराकरण के लिये निर्देशित किया गया था। जिसके तहत आज दिव्यांग नानकराम भील को कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदाय कर समस्या का निराकरण किया गया। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर दिव्यांग नानकराम भील द्वारा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। –









