गड्ढे नगर पालिका गडढ़ो को भरने में फेल , सवर्ण आर्मी चंदा देकर कर रही गड्ढों को भरने की कोशिश* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*टूटी सड़कें, टूटी जिंदगियां: बारिश के बाद 4 महीने गुजर गये, लेकिन सड़कों पर भयंकर* *गड्ढे नगर पालिका गडढ़ो को भरने में फेल , सवर्ण आर्मी चंदा देकर कर रही गड्ढों को भरने की कोशिश* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के लिए आज सवर्ण आर्मी गुना द्वारा जन सहयोग से चंदा इकट्ठा किया गया यह चंदा गुना की सड़कों की मरम्मत में उपयोग किया जाएगा क्योंकि नगर पालिका प्रशासन लगातार उदासीन बना हुआ है स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और आम नागरिकों की जान को खतरा होता है गड्ढों से कई बार गाड़ियां पलट जाती है ऑटो पलट जाते हैं साथ ही पूरे शहर में धूल के बादल दिखाई देते हैं जिससे अस्थमा के रोगी बढ़ रहैं है

एलर्जी की समस्या जनता को हो रही है हो रही है इसलिए जनता की जिम्मेदारी जनता ही उठायगी

क्योंकि गुना के नेता तो आंखों पर पट्टी बांधकर चापलूसी में लगे हुए संसद के आने पर सड़कों की धुलाई कर देते हैं गढ़ों में मिट्टी भर देते हैं और यह नेता बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलते हैं हाई सस्पेंशन होता है इसलिए उन्है दचके नहीं लगते उन्हें क्या पता आम इंसान की पीड़ा

जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर

 

जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया नागरिकों को आर्थिक एवं शारीरिक नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है जो कि निम्न प्रकार है

 

लोगों के स्वास्थ्य पर असर

पीठ और रीढ़ की हड्डी लगातार झटकों से कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द, डिस्क की समस्या और गंभीर मामलों में रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती है।

गाड़ियों को होने वाले नुकसान :

टायर और रिम : गड्ढों से टकराने पर टायर पंचर हो सकते हैं, उनमें उभार आ सकता है, या रिम मुड़/टूट सकता है।

सस्पेंशन सिस्टम: शॉक एब्जॉर्बर, स्ट्रट्स और अन्य पुर्जे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे वाहन की स्थिरता और आरामदायक यात्रा प्रभावित होती है।

स्टीयरिंग और अलाइनमेंट : पहियों का अलाइनमेंट बिगड़ जाता है, जिससे स्टीयरिंग में दिक्कत आती है और टायर असमान रूप से घिसते हैं।

एग्जॉस्ट सिस्टम

गहरे गड्ढे एग्जॉस्ट पाइप को खरोंच या तोड़ सकते हैं, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हो सकता है।

 

जोड़ों पर दबाव

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा

दुर्घटनाएं : गड्ढों से बचने की कोशिश में या अचानक टक्कर लगने से गिरने, फिसलने, या अन्य वाहनों से टकराने का खतरा होता है, जिससे गंभीर चोटें या मौत भी हो सकती है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें