*गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने किया यात्री बसों का औचक निरीक्षण*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने किया यात्री बसों का औचक निरीक्षण

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*07 बसों पर चालानी कार्यवाही कर, 21000/- रूपये अर्थदंड अधिरोपित, दो बसों को किया जप्त*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा आज यातायात पुलिस बल के साथ शहर में बसों की सघन एवं प्रभावी जांच अभियान संचालित किया गया ।

अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी अजयप्रताप सिंह द्वारा हनुमान चौराहा, जय स्तंभ चौराहा, जज्जी बस स्टैंड एवं कुशमोदा क्षेत्र में विभिन्न यात्री बसों की गहन जांच की गई । इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप 15 वर्ष या उससे अधिक पुरानी बसों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना था, क्योंकि शासनादेश के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकरण वाली बसें अवैध मानी जाती हैं एवं उनका सड़क पर संचालन यात्रियों के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ है ।

जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बस बिना वैद्य परमिट एवं बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के सड़क पर संचालित न हो, क्योंकि इस प्रकार के वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आम नागरिकों एवं यात्रियों के जीवन और संपत्ति के लिए सीधा खतरा उत्पन्न करते हैं ।

अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत 07 बसों के विरुद्ध कुल 21,000/- का अर्थदंड अधिरोपित किया गया, वहीं 02 बसों को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया । यह कार्यवाही स्पष्ट संदेश देती है कि सड़क पर यात्रियों की जान से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है ।

यातायात प्रभारी द्वारा समस्त वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें । आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी मासूम यात्री, परिवार अथवा बच्चे के जीवन को हमेशा के लिए छीन सकती है, जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर संभव नहीं है ।

गुना पुलिस आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे ।

*!! गुना पुलिस— सदैव आपके साथ एवं आपकी सुरक्षा में समर्पित !!*

*-सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें—आपका सहयोग ही पुलिस ताकत-*

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें