सवर्ण आर्मी ने भीषण सर्दी से बचाव के लिए अस्पताल में गरीबों व बुजुर्गों में बांटे गए कंबल : श्री हित विक्रम सिंह तोमर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सवर्ण आर्मी ने भीषण सर्दी से बचाव के लिए अस्पताल में गरीबों व बुजुर्गों में बांटे गए कंबल : श्री हित विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

जिला संवाददाता गुना

स्वर्ण आर्मी की जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि गुना जिले का तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास चल रहा है इतनी भीषण सर्दी में विशेष रूप से गरीब परिवारों के बुजुर्ग बच्चों को महिलाओं को लगातार दो दिन में 50 से अधिक कंबल बाते गए जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके और बीमारियों से बचा जा सके

 

गुना में भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सवर्ण आर्मी गुना की ओर से जिला अस्पताल गुना एवं शहरी क्षेत्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कंबल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को कड़ाके की सर्दी में बड़ी राहत मिलती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति अखिलेश तिवारी ने कहा कि भीषण ठंड के दौरान कोई भी गरीब, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के न रहे, यही उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर निरंजन शर्मा नवीन सक्सेना नित्यानंद त्रिपाठी दिलीप धाकड़ विक्की ठेकेदार आदि सदस्य उपस्थित रहे

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें