*वार्ड क्रमांक 22 विंध्याचल कॉलोनी के निवासी सवर्ण आर्मी के साथ पार्क पर कब्जे के विरोध में पहुंचे* *जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिलाया भरोसा*
आज सुबह 12:00 सवर्ण आर्मी की जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर के साथ वार्ड क्रमांक 22 के एक दर्जन से अधिक नागरिक जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल जी को वार्ड क्रमांक 22 में स्थित सरकारी भूमि पर बने पार्क की जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ज्ञापन सोपा विंध्याचल कॉलोनी निवासियों ने बताया कि कॉलोनाइजर के द्वारा बुरी नीयत से पार्क की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है एवं अनैतिक रूप से प्लाट की रजिस्ट्री कराई जा रही है इसके विरोध में हम कई बार नगर पालिका और तहसील में आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है आज जनसुनवाई में सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पहुंचकर नागरिकों ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को रूबरू कराया कलेक्टर साहब ने मौके पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर जी के निवेदन पर इस पूरे प्रकरण को टी एल मीटिंग में शामिल करने का आदेश दिया है साथ ही गुना तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ को भी पार्क से अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है इससे वार्ड वासियो में कलेक्टर साहब के प्रति विश्वास जगा है और सब ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है
यदि स्पार्क की बाउंड्री वॉल बन जाएगी तो यहां छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को खेलने का एक स्थान मिल जाएगा और बुजुर्गों को यहां सुबह और शाम घूमने फिरने का एक प्राकृतिक स्थान मिल जाएगा लेकिन कॉलोनाइजर इस पर बुरी नजर रखे हुए हैं और इसको अवैध रूप से बेच रहा है









