*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*आरोन थाना पुलिस ने अवैध घातक हथियार के साथ बदमाश किया गिरफ्तार*
*आरोपी से अवैध 315 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों पर निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध घातक हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार किया है ।
दिनांक 30-31 जनवरी 2026 की दरमियानी रात आरोन में सिरोंज रोड पर बाईपास तिराहे के पास एक व्यक्ति के अवैध देशी कट्टा लेकर किसी बारदात की नियत में घूमने की आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताई जगह पर जाकर देखा तो जहां मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति अपने हाथ में कट्टा लेकर घूमता हुआ मिला, जिसने पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे पकड़कर कट्टे के कब्जे में लिया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम वीर सिंह पुत्र पूरन सिंह दांगी उम्र 43 साल निवासी ग्राम खिरिया दांगी हाल शिवशक्ति नगर आरोन जिला गुना का होना बताया एवं जिसके पास से बरामद 315 बोर देशी कट्टे को चैक करने पर उसमें एक राउण्ड लोड पाया गया तथा जिससे हथियार रखने संबंधी लायसेंस मांगे जाने पर उसके पास कोई लायसेंस नही होना बताया । जिससे आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि में आने पर बरामद देशी कट्टा एवं जिंदा राउण्ड पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 34/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक दिलीप अजनार, आरक्षक शुभम यादव एवं सैनिक शिवेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही है ।









