*सवर्ण आर्मी गुना ने मनाया महात्मा गांधी की स्मृति में बलिदान दिवस*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक गुना
भारत की स्वतंत्रता और एकता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर एवं सभी साथियों ने प्रदान कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने इस अवसर पर बताया बलिदान दिवस\’ भारत में मनाये जाने वाले महत्त्वपूर्ण दिवसों में से एक है।
यह दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्वर्ण आर्मी के द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन गया गया एवं शांति पाठ का उच्चारण किया गया
बलिदान दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है।
विक्रम सिंह तोमर ने उपस्थित जन समुदाय को बताया
30 जनवरी का ही वह दिन था, जब देश को हमेशा सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाने वाले महापुरुष महात्मा गांधी को मृत्यु हिंसा के द्वारा प्राप्त हुई।
30 जनवरी, 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी। आज के दिन बापू की पुण्य तिथि पर \’बलिदान दिवस\’ मनाया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। यह दिवस भारत में उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये मनाया जाता है, जो भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिये लड़े और अपने प्राणों की बलि दे दी।
इस अवसर पर पं निरंजन शर्मा सचिन दीक्षित मोहन इस भार्गव पवन धाकड़ पुष्पेंद्र सिंह अमित शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे









