भारत अमेरिका के बीच डील हो गई, ट्रंप ने किया कंफर्म, इंडिया पर लगा टैरिफ भी घटा
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
यूएस प्रेसीडेंट ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है.
अमेरिका और भारत में डील हो गई है. पीएम मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने साफ किया है कि अब भारत पर 25 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा. पीएम मोदी ने ट्रंप को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है.
वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा भारत
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, \’आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं!\’









