*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता की दिशा में गुना पुलिस के सतत प्रयास*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*सकतपुर स्कूल में केंट थाना पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम*
*विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, लैंगिक अपराधों आदि एवं यातायात नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में लगातार जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजित कर आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं आदि को साइबर अपराधों, लैंगिक अपराधों, यातायात नियमों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के निर्देशानुसार पर उपनिरीक्षक अरूंधति राजावत एवं महिला आरक्षक तेजस्विता जादोन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय सकतपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, लैंगिक अपराधों, गुड-वेड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइवर अपराधों के तरीकों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक शेयरिंग, बैंक धोखाधड़ी आदि साइबर अपराधों के संबंध में समझाया गया तथा इनसे बचाव के उपाय बताए गए एवं बताया गया कि किसी भी अंजान कॉल, संदेश अथवा लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP या बैंक विवरण साझा न करें । साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार का सायबर अपराध अथवा अन्य अपराध घटित होता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य अपराध घटित होने की स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।
गुना पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे जागरुकता कार्यक्रम समाज में कानून के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं ।









