भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
भारतीय टीम ने मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. फ़ाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया.
https://youtube.com/shorts/qvNwo2Q9xns?si=vNZxruVxLFQL_tFm
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रन की बड़ी चुनौती रखी थी.
लेकिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के बल्लेबाज कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंद में 115 रन की तूफानी पारी खेली. लेकिन उनकी पारी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला पाई.
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछले मैच के हीरो आरोन जॉर्ज महज 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए.
इसके बाद बीजे डॉवकिंस ने बेन मेयस के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की. बीजे डॉवकिंस ने 66 और बेन मेयस ने 45 रन की पारी खेली.
बेन को खिलन पटेल और बीजे डॉवकिंस को आयुष म्हात्रे ने पवेलियन वापस भेजा.
एक समय इंग्लैंड के सात विकेट सिर्फ़ 177 रन पर गिर गए थे.
लगातार गिरते हुए विकेटों के बीच कैलेब फाल्कनर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 67 गेंद में 115 रन बनाए.
जेम्स मिंटो ने 28 रन बनाकर फाल्कनर का साथ दिया. लेकिन इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
भारत के लिए अमब्रिश सबसे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.
इसके अलावा कनिष्क चौहान और दीपेष देववर्धन को दो-दो विकेट मिले.
टू़र्नामेंट के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इमेज स्रोत,Ashley Allen-ICC/ICC via Getty Images
इमेज कैप्शन,वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेली
सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 फॉर और 15 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.
क्रिकइऩ्फ़ो के मुताबिक़ वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड के खिलाफ पुरुषों के 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया गया 175 का स्कोर यूथ वनडे क्रिकेट में किसी भी फाइनल या नॉकआउट मैच का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
इससे पहले यह रिकॉर्ड 2025 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ समीर मिन्हास के 172 रन का था.
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन बनाए थे









