गुना जिले में हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जिले में हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी

 

जिले के सभी 1224 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची का वाचन

 

गुना 21 फरवरी 2026

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21 फरवरी को गुना जिले में भी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01.01.2026) का अंतिम प्रकाशन किया गया।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची के प्रकाशन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया।

 

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत जिले के सभी 1224 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन भी किया गया। संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कराया गया।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्‍याल ने बैठक में जानकारी दी कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 909016 (09 लाख 9 हजार 16) हो गयी हैं। जो प्रारूप के प्रकाशन के समय 08 लाख 97 हजार 396 थी। फार्म 6 के माध्‍यम से नवीन मतदाताओं की संख्या में कुल 16 हजार 934 का इजाफा हुआ है।

 

वर्तमान में जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्‍या 13 हजार 92 मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 04 हजार 242 हैं।

 

आज प्रकाशित सूची में ईपी रेशो 57.54 एवं 914.34 जेंडर रेशियो है। उन्होंने 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों की जानकारी भी विधानसभा क्षेत्रवार बैठक में दी।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्‍याल ने बैठक में मौजूद मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव सुने। उन्होंने कहा इन सुझावों को भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा। बैठक में अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश जैन, इलेक्‍शन सुपर वाइजर श्री विजय माथुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

 

वेबसाइट व पोर्टल पर भी उपलब्ध है सूची और पोर्टल से देख सकते हैं अपना नाम

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने बताया कि 21 फरवरी 2026 निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की बेवसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in एवं भारत निर्वाचन आयोग की बेवससाइट www.eci.gov.in तथा गुना जिले के बेवसाइट www.guna.nic.in पर भी यह सूची उपलब्ध रहेगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें