टैक्सी में यात्रा के दौरान महिला का सोने का हार चोरी ,  गुना शादी में शामिल होने आया था परिवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टैक्सी में यात्रा के दौरान महिला का सोने का हार चोरी ,  गुना शादी में शामिल होने आया था परिवार

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना   । शहर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से होटल जाते समय एक दंपति चोरी का शिकार हो गया। विदिशा जिले के गंजबासौदा निवासी फरियादी नीरज बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गत दिवस को अपनी पत्नी भारती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गुना आए थे। स्टेशन से नवलोक होटल जाने के लिए उन्होंने एक साझा टैक्सी ली थी, जिसमें अन्य सवारी भी बैठी थीं। होटल पहुंचने पर जब पत्नी ने अपना पर्स चेक किया, तो उसमें रखा सोने का हार गायब मिला। पीडि़़त परिवार ने दो दिनों तक अपने स्तर पर हार की तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर शनिवार को कोतवाली थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस स्टेशन और होटल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें