
*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवदेनशील नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता हेतु गुना पुलिस के सतत प्रयास*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*एकीकृत जागरुकता अभियान “अभिमन्यु–सृजन–सम्मान” बना विद्यार्थियों में सामाजिक बदलाव का माध्यम*
*बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक कर कानूनों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में माह जनवरी 2026 के दौरान जिले में अनवरत एकीकृत जागरूकता अभियान (अभिमन्यु, सृजन, सम्मान) संचालित किया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन कर युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार एवं पुलिस मित्र दल के विशेष पचौरी के साथ द प्रिंस एकेडमी स्कूल, बजरंगगढ़ पहुँचकर छात्र-छात्राओं के मध्य “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत संवाद स्थापित किया ।
इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को समाज में व्याप्त आठ प्रमुख चक्रों लिंग भेद, भ्रूण हत्या, अशिक्षा एवं असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढ़िवादिता, दहेज प्रथा, नशा आदि के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा इन कुरीतियों को तोड़ने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया । साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम एवं संवैधानिक अधिकारों के संबंध में सरल, प्रभावी एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई ।
जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों से जब बताए गए कानूनों एवं संवैधानिक अधिकारों के संबंध में प्रश्न किए गए, तो छात्रों ने निडरता एवं आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया । स्कूल की एक छात्रा द्वारा पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाही गई तो थाना प्रभारी द्वारा पुलिस भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गई और उनका मनोबल बढाने के लिए धन्यवाद दिया और छोटे बच्चों का पुलिस के प्रति जो डर था उनको पास बुलाकर उनका डर दूर किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार भार्गव सहित अन्य विद्यालयीन स्टॉफ द्वारा गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के मार्गदर्शन में संचालित इस एकीकृत जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को सशक्त, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सतत प्रयास जारी रहेंगे ।









