*राघौगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर और प्रभावी कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*राघौगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर और प्रभावी कार्यवाही*

 

*अपहृता को गुजरात के बडोदरा से सुरक्षित दस्तयाब कर, उसके अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी भी किया गिरफ्तार*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी दिशा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना प्रभारी एवं परिवीक्षाधीन डीएसपी श्री आनंद राय एवं उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण के प्रकरण में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृता को गुजरात के बडोदरा से सुरक्षित दस्तयाब कर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 08 फरवरी 2026 को राघौगढ़ थाने की जंजाली चौकी पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 06 फरवरी 2026 की रात्रि से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से राघौगढ थाने में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तत्काल खोजबीन शुरू की गई एवं इसमें अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अपहृता की पतारसी के भरसक प्रयास किए गए जिसके परिणाम स्वरुप अपहृता के गुजरात के बडोदरा में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम गुजरात के लिए रवाना हुई और पुलिस के लगातार और अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 19 फरवरी 2026 को अपहृता को गुजरात के बडोदरा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।

 

दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि लेखराज भील निवासी ग्राम परसोलिया का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी लेखराज के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64, 64(2)(m) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिनांक 20 फरवरी 2026 को आरोपी लेखराज पुत्र श्रीलाल भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम परसोलिया थाना राघौगढ़ जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया और जिसे आज माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

 

राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डीएसपी श्री आनंद राय, उपनिरीक्षक रसना सिंह, सउनि सीताराम धुर्वे, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक सुनील धाकड, महिला आरक्षक मोहिनी सैनी, महिला आरक्षक रेखा वैष्णव एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें