इंदौर और भोपाल में कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और असामाजिक तत्वों का हमला, पूर्व विधायक विपिन वानखेडे समेत कई घायल
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
इंदौर। इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर हमला कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में हुए AI Impact समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने 21 फरवरी को इंदौर और भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए इंदौर पुलिस ने गांधी भवन के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी। साथ ही वज्र वाहन भी तैनात कर दिया गया था, जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मध्य प्रदेश में भाजपा के गुंडों का तांडव चल रहा है। सदन में भाजपा के नेता जनता के प्रतिनिधियों से औकात पूछते हैं और सड़क पर भाजपा के गुंडे जनता पर पत्थर फेंककर सिर फोड़ते हैं। आज इंदौर में भाजपा के गुंडों ने सरेआम कांग्रेस कार्यालय के सामने पत्थरबाजी की, जिसमें इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और कांग्रेस के कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कई आम लोग और पत्रकार भी घायल हुए हैं।”
इसके थोड़ी देर बाद भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस हमले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार व अन्य कार्यकर्ता घायल हुए हैं। अहिरवार की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की है।