सिंगापुर में गूंज उठा ‘नये भारत’ का संदेश, सी एम योगी ने प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी: पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ तीन MoU साइन हुए, 6650 करोड़ रुपये का निवेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 फरवरी तक सिंगापुर की यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर यात्रा के पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने राज्य में कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किए हैं। सीएम योगी 23-24 फरवरी तक सिंगापुर की यात्रा पर हैं। राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार, ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में होंगे।









