*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल निर्देशन में विरासत स्थलों पर गुना पुलिस का विशेष स्वच्छता अभियान*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
- *बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश*

राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम के अंतर्गत अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा अपने पुलिस स्टाफ एवं पुलिस मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध स्थल बीस भुजा माता मंदिर, श्री हनुमान मंदिर एवं किला परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के उपयोग हेतु बने पानी के प्याऊ में लंबे समय से जमी काई को फिनायल से साफ कर स्वच्छ बनाया गया, जिससे आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके ।
स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को विरासत स्थलों एवं धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। सभी से अपील की गई कि वे ऐतिहासिक धरोहरों पर गंदगी न फैलाएं तथा समय-समय पर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान दें ।
गुना पुलिस की इस पहल की मंदिर पुजारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई । उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान आमजन के लिए प्रेरणादायक है तथा पुलिस द्वारा कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण है । साथ ही कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को अपनी विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं ।
इस स्वच्छता अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, आरक्षक महेश बंजारा सहित पुलिस मित्र दल के सदस्य – विशेष पचौरी, गौतम केवट, मोहित सेनी, दिनेश अहिरवार, समीर सहरिया, बालकिशन केवट, मयंक कुशवाह, आकाश बीलरवान, संजय ढीमर तथा एफआरव्ही-112 वाहन के पायलट दाउद की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष स्वच्छता अभियान न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह राष्ट्र एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम है । भविष्य में भी गुना पुलिस द्वारा ऐसे जनहितैषी एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ।









