असम: 28 साल की महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सात लोगों ने कथित तौर पर रेप किया
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुवाहाटी: दक्षिण असम के सिलचर में एक महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सात लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
कछार जिले के एडिशनल SP रजत कुमार पाल ने मंगलवार को कहा कि सिलचर के आश्रम पारा इलाके के रहने वाले नीलोत्पल दास नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे ₹10000 भी छीन लिए!
पाल ने कहा, “हमने गाड़ी ज़ब्त कर ली है और बाकी आरोपियों को पकड़ने की हमारी कोशिशें भी जारी हैं। हम सिलचर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से पीड़िता की मेडिकल जांच की रिपोर्ट का भी इंतज़ार कर रहे हैं।” सिलचर ज़िला हेडक्वार्टर है









