जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 180 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत

गुना 24 फरवरी 2026

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 180 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये।

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री महिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा विभिन्न आर्थिक सहायता प्रकरणों में आवेदकों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। जनसुनवाई में तहसील गुना निवासी श्री महेश सेन ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया था। इसी प्रकार ग्राम बारोद, तहसील चांचौड़ा निवासी श्री हरिचरण गुर्जर तथा तहसील राघौगढ़ निवासी श्री ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा भी आर्थिक सहायता राशि की मांग की गई थी। आवेदनों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस के माध्यम से तीनों आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें