भोपाल MP: एक मां का दोहरा दर्द… पहले 15 साल का इकलौता बेटा फंदे पर झूला, फिर उसी की हत्या के आरोप में जाना पड़ा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल MP: एक मां का दोहरा दर्द… पहले 15 साल का इकलौता बेटा फंदे पर झूला, फिर उसी की हत्या के आरोप में जाना पड़ा जेल

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया

आज MP हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला

——

लगभग एक वर्ष पहले गुना में 14 वर्ष के अभ्युदय जैन की हत्या के आरोप में गुना के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने उसकी मां अलका जैन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। उनका परिवार भोपाल में मुझसे मिलने आया और अलका को निर्दोष बताया। मैंने तत्काल ग्वालियर पहुंचकर आईजी अरविन्द सक्सेना और डीआईजी अमित सांघी से मुलाकात की।

 

आईजी साहब ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की जांच में अलका को निर्दोष बताया, लेकिन गुना के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पता नहीं क्यों गुना से हटने के बाद भी षडयंत्र रचते रहे। गुना जिला न्यायालय ने पुलिस की रिपोर्ट को खारिज करते हुए अलका के खिलाफ हत्या का प्रकरण जारी रखने के आदेश दिए। गुना कोर्ट में सुनवाई तेज हुई और बयान भी होने लगे। तब अलका ने ग्वालियर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की।

 

आखिर आज न्याय मिल गया

——

मुझे खुशी है कि अलका को आज ग्वालियर हाईकोर्ट से न्याय मिल गया। जस्टिस श्री मिलिन्द रमेश फडके जी ने अपने 19 पेज के एतिहासिक फैसले में अलका को पूरी तरह निर्दोष साबित कर दिया है। बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस, शासकीय अधिवक्ता और अलका के वकील तीनों पक्षों ने अलका को निर्दोष बताया। एक निर्दोष मां पर उसके अपने ही दिल के टुकड़े (बेटे) की हत्या का आरोप आखिर गुना के तत्कालीन एसपी ने क्यों लगाया, मैं आज तक समझ नहीं पाया।

 

इस संबंध में कल सबकी खबर पर विस्तार से खबर बनाऊंगा।

 

ग्वालियर हाईकोर्ट का फैसला

—-

https://mphc.gov.in/upload/gwalior/MPHCGWL/2025/WP/27928/WP_27928_2025_FinalOrder_09-02-2026_digi.pdf

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें