होलिका दहन 2026 और पूजन की सही विधि, मुहूर्त क्या है?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होलिका दहन 2026 और पूजन की सही विधि, मुहूर्त क्या है?

 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन? बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं रखें किन खास बातों का ध्यान

होलिका दहन  2026: होली हिंदू सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है. होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगों वाली होली.

होली के पर्व में महज कुछ दिन ही बचें हैं. मार्केट से लेकर घरों तक में आप होली की चहल-पहल देख सकते हैं. होली का पर्व बच्चों को बहुत पसंद होता है. इसके दो कारण हैं ये तो वो रंगों के साथ होली खेलते हैं, दूसरा कि उन्हें इस दिन तरह-तरह के व्यंजन खाने को मिलते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

 

होलिका दहन पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखें ध्यान-

1. गर्भवती महिलाओं को जलती हुई होलिका को देखने या उसकी परिक्रमा करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और अग्नि की गर्मी नुकसान पेट में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है.

 

2. होलिका से निकलने वाला घना धुआं और तेज गर्मी से गर्भवती महिला को सांस की दिक्कत हो सकती है.

 

3. गर्भवती महिला को इस दिन बाहर दी गई कोई भी मिठाई खाने से बचना चाहिए. क्योंकि उसमें इस्तेमाल चीजें और गंदगी उनके और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है.

इस दिन बुजुर्गों को भी होलिका दहन वाली जगह से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे निकलने वाला धुआं सांस संबंधी समस्या पैदा कर सकता है.

होलिका दहन के दिन बुजुर्गों का अपमान करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान नाराज होते हैं. इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना फलदायी माना जाता है.

होलिका दहन के दिन मांस और मदिरा का सेवन वर्जित माना जाता है. इस दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह बचना चाहिए.

मान्यता है कि होलिका दहन के दिन पैसे उधार देने और लेने से बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, इससे धन हानि होती है.

होलिका दहन के दिन दूसरों के घर में भोजन करने से बचना चाहिए

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें